अभियांत्रिकी विषय में अनुवाद करते समय किन शब्दों का लिप्यांतरण किया जाए ।
dhsanjeev India Local time: 17:34 Member (2011) English to Hindi + ...
Sep 24, 2009
अभियांत्रिकी विषय में अनुवाद करते समय किन शब्दों का लिप्यांतरण किया जाए ।
Subject:
Comment:
The contents of this post will automatically be included in the ticket generated. Please add any additional comments or explanation (optional)
cmrawal India Local time: 17:34 Member (2007) English to Hindi + ...
वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली के स्थ
Sep 24, 2009
भारत सरकार के वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (माध्यमिक शिक्षा और उच्चतर शिक्षा विभाग) ने बृहत् पारिभाषिक शब्द-संग्रह - इंजीनियरी (सिविल, विद्युत, यांत्रिक) प्रकाशित किया है। इसमें वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली के स्थायी आयोग द्वारा स्वीकृत वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली के निर्माण के सिद्धांत दिए गए हैं। इनमें पहला सिद्धांत लिप्यंतरण के बारे में निम्नप्रकार है:
(1) अंतर्राष्ट्रीय शब्दों को यथासंभव उनके प्रचलित अंग्रेज़ी रूपों में ही अपनाना चाहिए और हिंदी व अन्य भारतीय भाषाओं की प्रकृति के अनुसार ही उनका लिप्यंतरण करना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय शब्दावली के अंतर्गत निम्नलिखित उदाहरण दिए जा सकते हैं:
(क) तत्वों और यौगिकों के नाम जैसे हाइड्रोजन, कार्बन, कार्बन डाइआक्साइड आदि;
(ख) तौल और माप की इकाइयाँ और भौतिक परिमाण की इकाइयाँ, जैसे :- डाइन, कैलॉरी, ऐम्पियर आदि;
(ग) ऐसे शब्द जो व्यक्तियों के नाम पर बनाए गए हैं जैसे फारेनहाइट के नाम पर 'फारेनहाइट तापक्रम', वोल्टा के नाम पर 'वोल्टामीटर' और ऐम्पियर के नाम पर ऐम्पियर आदि;
(घ) वनस्पति-विज्ञान, प्राणि-विज्ञान, भू-विज्ञान, आदि की द्विपदी नामावली;
(ङ) स्थिरांक जैसे π, g आदि;
(च) ऐसे अन्य शब्द जिनका आम तौर पर सारे संसार में व्यवहार हो रहा है जैसे 'रेडियो', पैट्रोल', 'रेडार', 'इलेक्ट्रॉन', 'प्रोटॉन', 'न्यूट्रॉन' आदि;
(छ) गणित और विज्ञान की अन्य शाखाओं के संख्यांक, प्रतीक, चिह्न और सूत्र जैसे साइन, कोसाइन, टेन्जेन्ट, लॉग आदि (गणितीय संक्रियाओं में प्रयुक्त अक्षर रोमन या ग्रीक वर्णमाला के होने चाहिए।
Subject:
Comment:
The contents of this post will automatically be included in the ticket generated. Please add any additional comments or explanation (optional)
Ramesh Bhatt Nepal Local time: 17:49 Member (2007) English to Tibetan + ...
Beautiful
Oct 2, 2009
Beautifully Expressed and well explained!
Subject:
Comment:
The contents of this post will automatically be included in the ticket generated. Please add any additional comments or explanation (optional)
Quamrul Islam Bangladesh Local time: 18:04 Member (2009) English to Bengali + ...
Thanks Mr Rawal !
Oct 2, 2009
Thanks very much Mr Rawal for the well-suited explanation. I hope the guidelines would help many people/translators in their writings.
Subject:
Comment:
The contents of this post will automatically be included in the ticket generated. Please add any additional comments or explanation (optional)
To report site rules violations or get help, contact a site moderator:
PerfectIt helps deliver error-free documents. It improves consistency, ensures quality and helps to enforce style guides. It’s a powerful tool for pro users, and comes with the assurance of a 30-day money back guarantee.
SDL Trados Studio 2011 Starter Edition is the new low cost entry-level version of the leading translation memory software. This version is ideal for part-time translators and is a subscription based product. Follow the link to buy or learn more.