ट्रेडोज़ 7.0 और वर्डफास्ट प्रो के लिए प्रशिक्षक की खोज
langclinic India Local time: 17:39 Member (2008) English to Hindi + ...
Apr 25, 2010
प्रिय मित्रो,
मैं पिछले लगभग दो दशकों से अंग्रेज़ी-हिंदी अनुवाद में संलग्न हूँ। सब कुछ सुचारु रूप से चल रहा था लेकिन पिछले लगभग दो वर्षों से कुछ अनुवाद एजेंसियाँ इस बात पर बार-बार ज़ोर दे रही थीं कि मैं उनके अनुवाद कार्यों के लिए ट्रेडोज़ अथवा वर्डफास्ट का प्रयोग करूँ क्योंकि उनके अनेक क्लाइंट इन्हीं सॉफ्टवेयरों अथवा अन्य कम्प्यूटर-सहाय्य-अनुवाद सॉफ्टवेयरों में काम करवाना चाहते थे। रोज़ी-रोटी का सवाल था, इसलिए ये सॉफ्टवेयर खरीदकर काम करना आरम्भ किया लेकिन मुझे ये कभी-कभी जटिल, तकनीकी और कठिन लगते हैं और यदा-कदा ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिनसे बहुत समय नष्ट होता है। कई बार प्राज़.कॉम या एक याहू ग्रुप पर किसी समस्या का समाधान हो जाता है, लेकिन अनेक बार हल नहीं निकल पाता।
ऐसे में लगता है कि अगर इन सॉफ्टवेयरों की गहन जानकारी रखने वाले व्यक्ति से आमने-सामने बैठकर या फोन पर इन समस्याओं का व्यावहारिक समाधान पूछा जाए, तो यह बढ़िया रहेगा। निःसंदेह इसके लिए पारिश्रमिक का भुगतान करके मुझे प्रसन्नता होगी। अगर आप इस संबंध में जानकारी उपलब्ध करा पाएं, तो श्रेष्ठ रहेगा।
सादर,
चोपड़ा
Subject:
Comment:
The contents of this post will automatically be included in the ticket generated. Please add any additional comments or explanation (optional)
Peoplesartist India Local time: 17:39 English to Hindi + ...
कोई मुश्किल नहीं
May 2, 2010
चोपड़ा जी, मैंने तो सब मैनुअल से ही सीखा है जो समस्या पेश आये उसके लिए मैनुअल को कई बार ध्यान से पढे।
मसलन, वर्डफास्ट को मैंने पूरी तरह से मैनुअल से ही सीखा। असल में कई तरह के काम होते हैं जैसा काम हो उसकी अपनी जरूरत के हिसाब से उस हिस्से को हमें सीखना होता है।
किसी रियल काम पर दिक्कत आये तो मुझे फोन करें और कभी ऐसा संयोग बना कि हम साथ में ही किसी प्रोजेक्ट पर काम करें तो और बेहतर होगा।
Subject:
Comment:
The contents of this post will automatically be included in the ticket generated. Please add any additional comments or explanation (optional)
To report site rules violations or get help, contact a site moderator:
SDL provides market-leading translation software to over 185,000 users
SDL offers leading translation management solutions to meet LSPs needs throughout the whole translation supply chain.
With over 185,000 licenses being used by translators and organizations worldwide, our products will help you to connect to a supply chain that guarantees compatibility, making it easier to work with your customers and other users.
SDL Trados Studio 2011 Starter Edition is the new low cost entry-level version of the leading translation memory software. This version is ideal for part-time translators and is a subscription based product. Follow the link to buy or learn more.