langclinic India Local time: 17:42 Member (2008) English to Hindi + ...
Nov 27, 2010
मित्रो,
आपमें से अनेक को ट्रेडोज़ का भली-भाँति ज्ञान होगा। इसलिए आपसे ट्रेडोज़ संबंधी एक मुद्दे के संबंध में सम्पर्क कर रहा हूँ। एक समस्या यह पेश आ रही है कि टैगएडिटर में छोटी ई की मात्रा अक्षर के बाद दिखाई दे रही है और मैं अगर इसी को वर्ड फाइल में पेस्ट करता हूँ, तो वहाँ सही नज़र आती है। इसी प्रकार आधे अक्षर भी हलंत के साथ दिखाई दे रहे हैं जबकि खड़ी पाई के अक्षरों में हलंत अच्छा नहीं लगता। मैं फाइल के एक भाग का स्क्रीनशॉट यहाँ पेस्ट करना चाहता था जिससे आप इन कठिनाइयों से पूर्ण रूप से अवगत हो सकें, लेकिन लगता है कि ऐसा करना सम्भव नहीं है क्योंकि स्क्रीनशॉट को फाइल से कॉपी करने पर यहाँ पेस्ट का विकल्प (option) नहीं आ रहा है।
आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि आपके पास इसको कोई समाधान होगा।
शुभकामनाओं सहित,
चोपड़ा
[Edited at 2010-11-27 11:20 GMT]
Subject:
Comment:
The contents of this post will automatically be included in the ticket generated. Please add any additional comments or explanation (optional)
Peoplesartist India Local time: 17:42 English to Hindi + ...
English>Urdu>Hindi
Jan 8, 2011
Hello
चोपड़ा जी, उर्दू में इस तरह की कोई समस्या नहीं आती। हिंदी में इसलिए आती है कि आप एमएस वर्ड्स 2007 का प्रयोग कर रहे हैं . 2003 पर आ जाएं या 2010 इंस्टाल करें या फिर 2007 और 2003 एक साथ डाल लें.
Subject:
Comment:
The contents of this post will automatically be included in the ticket generated. Please add any additional comments or explanation (optional)
langclinic India Local time: 17:42 Member (2008) English to Hindi + ...
TOPIC STARTER
एम एस वर्ड 2003 बनाम 2007
Jan 9, 2011
कामता जी,
उत्तर देने के लिए धन्यवाद। मैं आपको यह सूचित करना चाहूँगा कि मैं पहले ही एम एस वर्ड 2003 का उपयोग करता हूँ।
शुभकामनाओं सहित,
चोपड़ा
kamta prasad wrote:
Hello
चोपड़ा जी, उर्दू में इस तरह की कोई समस्या नहीं आती। हिंदी में इसलिए आती है कि आप एमएस वर्ड्स 2007 का प्रयोग कर रहे हैं . 2003 पर आ जाएं या 2010 इंस्टाल करें या फिर 2007 और 2003 एक साथ डाल लें.
Subject:
Comment:
The contents of this post will automatically be included in the ticket generated. Please add any additional comments or explanation (optional)
To report site rules violations or get help, contact a site moderator:
A fully featured online CAT tool and TMS, with no installation required, and a simple, intuitive interface. Maximize linguistic assets by sharing in real time as you collaborate with colleagues. Make use of next generation, cloud-based translation technol
Save time by automatically extracting terms. 15% off!
SDL MultiTerm Extract 2011 allows you to automatically create candidate term lists from your existing documentation. This removes the manual effort involved with traditional terminology creation, allowing you to rapidly add terms to SDL MultiTerm.