क्या ये जरूरी है कि हिन्दी में अनुवाद करते समय सहज भाषा की बजाय दुरूह शब्दावली प्रयोग की जाय?
Ashutosh Mitra India Local time: 17:43 Member (2011) Hindi to English + ...
Mar 25, 2011
मैने अक्सर देखा है कि कई सारे अनुवादक, भाषा को लेकर थोड़े दुराग्रही होते हैं. उदाहरण के लिए फिल्म को चित्रपट, इंटरनेट को अंतरजाल, कहने की जिद या और भी बहुत सारे उदाहरण देखे जा सकते हैं.
हम अंग्रेजी भाषा सीखते हैं लेकिन अंग्रेजी भाषा से कुछ सीखने का प्रयास नहीं करते है. मुझे लगता है कि सहज भाव से बोलचाल की भाषा को कागज पर उतारनें में कोई बुराई नहीं है. किसी भी विकिसत भाषा के विकसित होने का सबसे बड़ा कारण उसका सहज और सरल होना है. यदि एक भाषा दूसरी भाषा के शब्दों (प्रचलित) को लेकर आगे बढती है तो इसे उस भाषा का एक गुण समझा जाना चाहिये न कि कमीं, क्योंकि समय के साथ भाषा भी लगातार बदलनी चाहिये, ऐसा मेरा मानना है.
विचारों को रखना, एक दूसरे से बात करना, अपनी बात को दूसरे तक पहुचाना, यही तो भाषा का काम है. लेकिन कुछ लोग भाषा बोलने और लिखने की बजाय बघारने लगते है. मेरा मानना है ये भाषा को, उसके विकास को, उसकी बढती पहुंच को नुक्सान पहुंचाने जैसा है.
अनुवादक दो भाषाओं के बीच का पुल होता है..मेरा मानना है उसका काम बेहद जोखिम भरा होता है..क्योंकि एक भाषा के भाव और स्थानीय माहौल के प्रतीक को दूसरी भाषा में लाते समय बहुत ध्यान देना पड़ता है....ऐसे समय में यदि वो दुराग्रही होगा तो अनुवाद के भीतर निहित भाव दब जाएंगे, और अगर ऐसा हो तो हिन्दी से अंग्रेजी में अनुवाद करते समय जलेबी के अंग्रेजी शब्द को ढूढना या अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद करते समय अंग्रेजी के ऐसे ही किसी देशज या तकनीकि शब्द के लिए उचित और दुरूह हिन्दी विकल्प को ढूंढना कहां की समझदारी है?
भाषा तो जन-जन की होती है....क्यों मित्रों क्या विचार है?
Subject:
Comment:
The contents of this post will automatically be included in the ticket generated. Please add any additional comments or explanation (optional)
Sushan Harshe India Local time: 17:43 English to Hindi + ...
मैं आप से सहमत हूँ
Mar 28, 2011
अशुतोष जी,
मैं पूरी तरह से आप से सहमत हूँ। हमारे सहयोगी अनुवादकों से हम प्रार्थना करें की हम न कि अपने मन के संतोष के लिए बल्कि अंतीम उपयोगर्ताओं; अर्थात हमारे ग्राहकों के हित में अनुवाद करें।
DVX2 Professional is the most popular version of Déjà Vu X2 and with good reason. Fast and flexible, Déjà Vu X2 Professional combines Atril’s Intelligent Quality technology with an array of powerful, customisable productivity and quality assurance
A fully featured online CAT tool and TMS, with no installation required, and a simple, intuitive interface. Maximize linguistic assets by sharing in real time as you collaborate with colleagues. Make use of next generation, cloud-based translation technol