Ashutosh Mitra India Local time: 17:44 Member (2011) Hindi to English + ...
Mar 26, 2011
मेरे पास आने वाले लगभग 10 अनुवाद के कामों में 3 में नमूने की मांग होती है, और इन 3 में से 2 में मांगे गये नमूने का आकार 400 से 500 शब्दों तक पहुंच जाता है. एक मजेदार बात जो कम से कम मेरे साथ कई बार हुई है, वो ये कि बड़े नमूने वाले काम अक्सर मुझे तो नहीं मिले है.
तो, कई अनुवाद की साइटों पर आजकल अनुवाद के आकार को ले कर काफी हो रहीं चर्चाओं के बीच मैने ये सोचा कि इस मामले पर अनुवादक बंधुओं से विचार - विमर्श करना चाहिए, अस्तु मैने ये पोस्ट तैयार की, कि अनुवाद के नमूने का क्या आकार होना चाहिये...?
यदि नमूने की बात करें तो ये भी कह सकते हैं कि इसकी जरूरत ही क्या है...लेकिन कई बार बड़े कामों के लिये नमूना जरूरी होता है इस बात से मैं पूरी तरह सहमत हूं. लेकिन यहां एक प्रश्न उठता है कि नमूने की मांग जिस काम के लिए की जा रही है उसका आकार क्या हो...? और यदि वो आकार मान लीजिये कि लगभग 10000 शब्दों का हो तो नमूने का आकार कितना होना चाहिये...?
कुछ लोग ये भी कह सकते हैं कि नमूने के आकार और काम के आकार के बीच कोई संबंध नहीं हो सकता क्योंकि विषय की गंभीरता पर ये तय किया जाना चाहिये कि नमूने की मांग हो या नही.
तो आप लोग ही बताएं कि
1.नमूने मांगना सही है या नहीं?
2.यदि सही है तो आकार का मापदंड क्या हो?
Subject:
Comment:
The contents of this post will automatically be included in the ticket generated. Please add any additional comments or explanation (optional)
PRAKAASH India Local time: 17:44 Member (2007) English to Hindi + ...
नमूने का आकार 300 शब्द तक सीमित हो
Mar 28, 2011
प्रिय मित्र आशुतोष जी,
मेरे विचार से 300 शब्दों तक का अनुवाद करवा कर कोई भी एजेंसी अनुवादक के अनुवाद की गुणवत्ता को सहज ही माप सकती है।
लेकिन व्यावहारिक रूप से कई बड़ी कंपनियां फ्रीलांस अनुवादकों के काम की जांच करने के लिए बड़े आकार के नमूने रखती हैं। उस समय ऐसे नमूने नकारने से खुद को ही नुकसान हो सकता है।
तो शायद यह जानना भी ज़रूरी है कि नमूने का अनुवाद ढूंढने वाली कंपनी विश्वसनीय है भी या नहीं। कहीं ऐसा तो नहीं कि कोई व्यक्ति कंपनी के नाम में आपसे 1000 शब्द या इससे अधिक के काम को फ़ोकट में करवा रहा?
अभी के लिए इतना ही!
शुभमस्तु!
- प्रकाश शर्मा
[Edited at 2011-03-28 02:24 GMT]
Subject:
Comment:
The contents of this post will automatically be included in the ticket generated. Please add any additional comments or explanation (optional)
Ashutosh Mitra India Local time: 17:44 Member (2011) Hindi to English + ...
TOPIC STARTER
आपके जवाब का अंतिम बिंदु विचारणीय है
Mar 28, 2011
PRAKAASH wrote:
प्रिय मित्र आशुतोष जी,
मेरे विचार से 300 शब्दों तक का अनुवाद करवा कर कोई भी एजेंसी अनुवादक के अनुवाद की गुणवत्ता को सहज ही माप सकती है।
लेकिन व्यावहारिक रूप से कई बड़ी कंपनियां फ्रीलांस अनुवादकों के काम की जांच करने के लिए बड़े आकार के नमूने रखती हैं। उस समय ऐसे नमूने नकारने से खुद को ही नुकसान हो सकता है।
तो शायद यह जानना भी ज़रूरी है कि नमूने का अनुवाद ढूंढने वाली कंपनी विश्वसनीय है भी या नहीं। कहीं ऐसा तो नहीं कि कोई व्यक्ति कंपनी के नाम में आपसे 1000 शब्द या इससे अधिक के काम को फ़ोकट में करवा रहा?
अभी के लिए इतना ही!
शुभमस्तु!
- प्रकाश शर्मा
[Edited at 2011-03-28 02:24 GMT]
[2011-03-28 11:12 GMT पर संपादन हुआ]
[2011-03-28 11:13 GMT पर संपादन हुआ]
[2011-03-28 11:14 GMT पर संपादन हुआ]
Subject:
Comment:
The contents of this post will automatically be included in the ticket generated. Please add any additional comments or explanation (optional)
Mrudula Tambe India Local time: 17:44 Member (2010) English to Marathi + ...
कृपया गलत न समझें...
May 4, 2011
पर मैंने अनुवाद का नमूना देना लगभग छोड़ ही दिया है । यदि कोई कंपनी या एजन्सी मेरे काम का परीक्षण करना चाहती है तो, या तो मैं मेरे पुराने काम के नमूने भेजती हूँ या फिर मेरे प्रोज़ प्रोफाईल की लिंक ।
क्युँ की नमूने का नाम लेकर अपना काम मुफ्त में करवा लेना यह आम मानसिकता बनती जा रहीं है । यदि हम लोग ख्यातनाम ग्राहक से व्यवहार करते समय, अनुवाद के पहले अग्रिम राशी माँग नहीं करते हैं तो फिर ग्राहक को भी हमारे अनुभव पर / सामाजिक प्रतिष्ठा पर विश्वास जताना चाहिएँ ।
मेरा अनुभव ऐसा है के आप अगर स्पष्ट रुप से उनका नमूना भाषांतरित कर के देने को नकार दें तो कोई भी ग्राहक आपका आत्मविश्वास देख कर आपको ही काम देता है ।
[Edited at 2011-05-04 05:23 GMT]
[Edited at 2011-05-04 05:23 GMT]
Subject:
Comment:
The contents of this post will automatically be included in the ticket generated. Please add any additional comments or explanation (optional)
To report site rules violations or get help, contact a site moderator:
SDL Trados Studio 2011 Starter Edition is the new low cost entry-level version of the leading translation memory software. This version is ideal for part-time translators and is a subscription based product. Follow the link to buy or learn more.
Exclusive discount for ProZ.com users!
Save over 13% when purchasing Wordfast Pro 3.0 through ProZ.com. Wordfast is the world's #1 provider of platform-independent Translation Memory software. Consistently ranked the most user-friendly and highest value