ProZ.com global directory of translation services
 The translation workplace
Ideas

 
User
Thread poster: Ashutosh Mitra
क्या सोचते हैं आप..

Ashutosh Mitra  Identity Verified
India
Local time: 17:45
Member (2011)
Hindi to English
+ ...
Apr 6, 2011

आप अन्ना हजारे के आमरण अनशन को क्या यूं ही व्यर्थ जाने देंगे?

आज पूरे भारत देश की सबसे बड़ी समस्या हमारे घरों तक पहुंच गया भ्रष्टचार है....हम सब इसके आदी हो गये हैं...क्या हमारा फर्ज नहीं बनता है कि हम अपने स्तर पर अपनी दिनचर्या से कुछ समय निकाल कर उनके(अपने) आंदोलन में अपना योगदान दें...

इस बात के बहाने बहुत सारे हो सकते हैं कि हमारे पास समय नहीं है....लेकिन इस मामले से खुद को कतई अलग मत समझिए....ये आपकी भूल होगी....अंग्रेजो से देश को आजाद कराने समय भी बहुतों नें ये ही समझा और उस महान यज्ञ में आहुति देने से वंचित रह गये..

आप सोचिये, और अपने आस-पास देखिए आप को बहुत सारे तरीके मिल जाएंगे जिनसे आप इस महान आंदोलन का समर्थन कर सकते हैं...इसका हिस्सा बन सकते हैं.....

1. अपने मोहल्ले में, कॉलोनी में या ,सोसाइटी में भ्रष्टाचार के विरुद्ध काली पट्टियां बांधिये
2. मन की मजबूती के लिए एक समय उपवास रखिए
3. किसी एक बुरी आदत का त्याग करिए
4. प्रभात फेरी(छोटी ही सही) निकालिए
5. मौन व्रत रखिए(सब पूछेंगे- कारण जेब में लिखकर रखिए,और दिखाइये)
6. संभव हो तो पर्चे छपवा कर बंटवाइये
7. किसी भी राजनेता को इसमें उसकी राजैतिक हैसियत से शामिल मत होने दीजिए, वे सिर्फ इस आंदोलन का श्रेय लेने के लिए ही आएंगे.
8. मौन जुलूस निकालिए- कतई हिंसक न हों
9. साइटों के फोरम के माध्यम से लोगों को इस आंदोलन का महत्व बताइये, सभी को प्रेरित करिए.
10. विदेश में बसे भारतीय अपने ढंग से इस आंदोलन का हिस्सा बनें
11. ध्यान रखें कि ये मानसिकता से जुड़ी चीज है, इसमें विचार सबसे महत्वपूर्ण है और उनकी शुद्धता पर ध्यान दें....

ये हमारे घर, समाज, जिले, प्रांत और देश का मामला है...इसे धर्म, जाति तथा अन्य तरह के विभाजकों से बचाना है और लक्ष्य प्राप्त करना है...ये आंदोलन हमारे बिना अधूरा है.....ये हमारे लिए है और इसे सिर्फ और सिर्फ हम सफल बना सकते हैं....

जय हो..

अपने विचारों को प्रस्तुत करिए........... इस आंदोलन की सफलता के लिए अन्य तरीकों को सुझाइये.


Direct link Reply with quote
 

Amar Nath  Identity Verified
India
Local time: 17:45
Member (2010)
English to Hindi
+ ...

Moderator of this forum
सामाजिक मुद्दों पर चर्चा का मंच नहीं ब Apr 6, 2011

मेरी राय में इस मंच का उपयोग सामाजिक मुद्द्दों पर चर्चा के लिए नहीं किया जाना चाहिए; चाहे वह कितना भी प्रासंगिक क्यों न हो। ऐसे मसलों पर विचार-विमर्श के लिए दूसरे कई मंच उपलब्ध हैं।

इस संबंध में कृपया साइट के इस नियम को देखें-

http://www.proz.com/siterules/forum/1#1

उम्मीद है इसे अन्यथा नहीं लिया जाएगा ।

सादर,
अमर


Direct link Reply with quote
 

Ashutosh Mitra  Identity Verified
India
Local time: 17:45
Member (2011)
Hindi to English
+ ...
TOPIC STARTER
आपका कथन सही है, मैं आइंदा ध्यान रखूंग Apr 7, 2011


Amar Nath wrote:

मेरी राय में इस मंच का उपयोग सामाजिक मुद्द्दों पर चर्चा के लिए नहीं किया जाना चाहिए; चाहे वह कितना भी प्रासंगिक क्यों न हो। ऐसे मसलों पर विचार-विमर्श के लिए दूसरे कई मंच उपलब्ध हैं।

इस संबंध में कृपया साइट के इस नियम को देखें-

http://www.proz.com/siterules/forum/1#1

उम्मीद है इसे अन्यथा नहीं लिया जाएगा ।

सादर,
अमर


[Edited at 2011-04-07 11:21 GMT]


Direct link Reply with quote
 

PRAKAASH  Identity Verified
India
Local time: 17:45
Member (2007)
English to Hindi
+ ...
आपकी बातें प्रशंसनीय हैं। Apr 12, 2011

मित्र आशुतोष जी,

मैं आपकी बातों से पुरा इत्तेफ़ाक रखता हूं और साथ ही मित्र अमरनाथ से भी, कि प्रोज़ ऐसे मामलों के लिए उपयुक्त मंच नहीं। क्‍यों न, फ़ेसबुक पर कुछ अच्‍छे अनुवादक दोस्‍तों का ग्रुप बनाया जाए? चूंकि मैं भी फ़ेसबुक का नियमित यूज़र हूं।

इससे फ़ेसबुक के प्रोफ़ेशनल दोस्‍तों के काम में खलल भी न होगा और फ़ुर्सत के वक्त में हम दोस्‍त स्‍वस्‍थ परिचर्चाएं भी कर सकेंगे।

आप दोनों का दिन शुभ रहे,

प्रकाश शर्मा


Direct link Reply with quote
 


To report site rules violations or get help, contact a site moderator:

Moderator(s) of this forum
Amar Nath[Call to this topic]

You can also contact site staff by submitting a support request »

क्या सोचते हैं आप..






Déjà Vu X2
Enjoy 20% off!

DVX2 Professional is the most popular version of Déjà Vu X2 and with good reason. Fast and flexible, Déjà Vu X2 Professional combines Atril’s Intelligent Quality technology with an array of powerful, customisable productivity and quality assurance

More info »
PerfectIt consistency checker
Faster Checking, Greater Accuracy

PerfectIt helps deliver error-free documents. It improves consistency, ensures quality and helps to enforce style guides. It’s a powerful tool for pro users, and comes with the assurance of a 30-day money back guarantee.

More info »