| User | Thread poster: Ashutosh Mitra एक और मजेदार जॉब पोस्टिंग...... |
Ashutosh Mitra India Local time: 17:46
Member (2011) Hindi to English + ... |
एक अनुवाद साइट पर अभी-अभी घोषित इस जॉब पोस्टिंग पर गौर फरमाइये-
Details of the project: Dear Translators, We have a big project consisting of about
2,00,000 words to be translated into Hindi. The payment will be made every 45
days for the jobs done earlier. The rate offered is INR 0.35 per word. Please send
your availability by email attaching your CV to
Please ignore the rate given below
We will pay for this job 7 EUR per hour
Who can apply: Freelancers and agencies
Deadline for applying: 04/22/2011
[Edited at 2011-04-18 14:04 GMT] | | | |
Mrudula Tambe India Local time: 17:46
 Member (2010) English to Marathi + ... | | वाह भाई वाह! | Apr 19, 2011 |
क्या कहनें ।
(एक मजेदार वाक्य याद आया - बहुत पहले ऐनाकोण्डा नाम की फिल्म आई थी जिस की टैगलाईन थी - जब सांस ही थम जाएँ तो चीख़ कैसी...
आप की पोस्टिंग पढ़ने के बाद हमारा हाल कुछ ऐसा ही है ।) | | | |
langclinic India Local time: 17:46
Member (2008) English to Hindi + ... | | लगता है कि गणना में भूल हुई है | Apr 22, 2011 |
35 पैसे प्रति शब्द की पेशकश करने वाली एजेंसी बाद में 7 यूरो प्रति घंटे की दर से पैसा अदा करने पर तैयार हो गई। कोई व्यक्ति एक घंटे में अगर 400-500 शब्दों का भी अनुवाद कर ले, तो 35 पैसे की दर से 140-175 रुपए बनते हैं और ये महाशय 7 यूरो देने के लिए तैयार हैं। या तो इनसे गणना में चूक हुई है या फिर वे यह सोचते हैं कि अनुवादक एक घंटे में 1500 के लगभग शब्दों का अनुवाद कर लेगा! | | | |
Ashutosh Mitra India Local time: 17:46
Member (2011) Hindi to English + ... TOPIC STARTER | | नही..बात थोड़ी फर्क है... | Apr 22, 2011 |
दरअसल उस साइट पर न्यूनतम् दर तय की हुई है...अर्थात आप उस तय दर से कम पर जॉब नहीं पोस्ट कर सकते हैं, इसलिए ..काम की दर के कॉलम में उस न्यूनतम् दर को दर्ज करके अपने मुख्य संदेश में ये लिख दिया गया है कि -Please ignore the rate given below, और इस प्रकार, पतली गली के रास्ते से 0.35 की दर को प्रस्तुत कर दिया है.....वैसे इस साइट पर ये एक आम प्रचलन है।
langclinic wrote:
35 पैसे प्रति शब्द की पेशकश करने वाली एजेंसी बाद में 7 यूरो प्रति घंटे की दर से पैसा अदा करने पर तैयार हो गई। कोई व्यक्ति एक घंटे में अगर 400-500 शब्दों का भी अनुवाद कर ले, तो 35 पैसे की दर से 140-175 रुपए बनते हैं और ये महाशय 7 यूरो देने के लिए तैयार हैं। या तो इनसे गणना में चूक हुई है या फिर वे यह सोचते हैं कि अनुवादक एक घंटे में 1500 के लगभग शब्दों का अनुवाद कर लेगा! |
|
| | | |
Amar Nath India Local time: 17:46
 Member (2010) English to Hindi + ... Moderator of this forum | | सावधान रहें.......... | Apr 24, 2011 |
जिस साइट का उल्लेख आशुतोषजी ने किया है, वहाँ से आज तक मुझे कोई जॉब नहीं मिली है ।
मेरा अनुभव रहा है कि इस साइट पर ज्यादातर जॉब बेतुके होते हैं, ग़ैर-स्थापित एजेंसियों द्वारा (कम-से-कम भारतीय एजेंसियां) पोस्ट किए जाते हैं और उनमें औसत से बहुत कम दर पर काम की अपेक्षा की जाती है ।
मैं तो सरसरी तौर पर वहां पोस्ट हुए जॉब को नजरअंदाज कर देता हूँ । गंभीर और पेशेवर सहकर्मियों को मेरी सलाह होगी कि इनसे सावधान रहें। | | | |