Login or register (free and only takes a few minutes) to participate in this question.
You will also have access to many other tools and opportunities designed for those who have language-related jobs (or are passionate about them). Participation is free and the site has a strict confidentiality policy.
नायक = A leader, a chief, lord, a general, a commander, a hero (Main male character) AND नेता = A leader, a guide, a chief, an owner, the hero (of a drama). Just FYI. I feel that both words are similar in meaning.
dubsur जी, अमर नाथ की गलतफहमी दूर करने के लिए आभार। मैं खुद करना चाह रहा था, पर उसे मेरा पक्षपाता समझे जाने का डर था, इसलिए चुप रहा। नायक शब्द नय शब्द से बना है, जिसका मतलब है लीड करना। वीर सब क्षेत्रों में हो सकते हैं, यथा, धर्मवीर, कर्मवीर, दानवीर, शूरवीर, इत्यादि।
नहीं अमरनाथ जी, नायक होता ही लीडर है। नायक वह है जो नेतृत्व करे। दल नायक, सेना नायक, कक्षा नायक आदि तमाम जगहों में नायक का इस्तेमाल Leader के समरूप किया जाता है। यह संयोग की बात है कि आमतौर पर नायक वीर होते हैं। यदि संस्था या संभाग नायक है, तो भी उसका आशय Leader ही होगा।
आश्चर्य होता है जब अनुभवी और वरिष्ठ अनुवादक leader को नायक का सम-शब्द कहते हैं. मुझे तो अग्रणी, नेता, सरदार या अगुआ ही पता था अलबत्ता Hero के लिए नायक के साथ-साथ वीर का भी प्रयोग बहुतायत मिलता है.
दूसरी बात, नायक केवल व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा-का-पूरा समाज, संस्था या संभाग भी हो सकता है. हमारे आंचलिक उपन्यास गवाह हैं जहां व्यक्ति नहीं, अंचल ही नायक बन जाता है.
वीर उस व्यक्ति को कहते हैं जो साहस दिखाए, क्षेत्र युद्ध ही हो, यह जरूरी नहीं है। किसी भी क्षेत्र में साहस दिखानेवाले को इस शब्द से महिमामंडित किया जा सकता है। इसलिए विज्ञान या चिकित्साशास्त्र में उल्लेखनीय या साहसी काम करने को वीर कहना बिलकुल उचित है।
नायक शब्द वीर से कुछ दोयम स्तर का शब्द है। उसका अंग्रेजी सम-शब्द leader. हर लीडर या नायक वीर नहीं होता है, वही नायक वीर कहलाएगा जिसने अद्भुत साहस दिखाया हो। इसलिए hero के लिए नायक मेरी दृष्टि में उपयुक्त नहीं है। हां, य
सच तो यह है कि मैंने यह चर्चा रविशंकर श्रीवास्तव जी के गुदड़ी के लाल से प्रभावित (परंतु सहमत नहीं) होकर इसलिए शुरू की थी कि मैं स्वयं अपने उत्तर (विशेष रूप से महापुरुष वाले अंश) तथा अन्य किसी भी उत्तर से पूर्णतः संतुष्ट नहीं था। अब नीचे दिए गए पूरे संदर्भ को देखें तो बात और स्पष्ट हो जाएगी।
Malaria Foundation International honors unsung heroes and leaders in science, business, education, sports, entertainment and the media in the fight against malaria. Award recipients are listed with more detailed information and web links available at www.malaria.org. The MFI congratulates the many individuals and organizations worldwide for their current accomplishments in the fight against malaria and looks forward to its 2007 awards. http://www.p
संदर्भ के अनुसार वीर या नेता का प्रयोग उपयुक्त नहीं लगता है मगर मेरी राय में नायक का प्रयोग कहीं से भी अनुपयुक्त नहीं है। साथ ही मैं यह भी मानता हूँ कि कर्मवीर का प्रयोग नायक से भी अधिक प्रभावी है किन्तु महापुरुष भी वीर या नेता जैसी ही ध्वनि उत्पन्न करता है।
जाहिर है वर्तमान संदर्भ में नायक शब्द का प्रयोग करने में कोई परेशानी नहीं है। वे MAC की दृष्टि में नायक हैं। किसी के लिए सिर्फ युद्ध में लड़ने वाले ही नायक हो सकते हैं। महापुरुष का प्रयोग करना ठीक न होगा।
किसी के लिए महेंद्र सिंह धोनी किसी के लिए सलमान खान नायक हो सकते हैं जो सुविख्यात हैं उसी प्रकार MAC के लिए मलेरिया उन्मूलन में सन्नद्ध कार्यकर्ता नायक हो सकते हैं।
नितिन जी ने जो उदाहरण वाक्य दिया है उसमें संदर्भ किसी युद्ध का न होकर मलेरिया के विरुद्ध लड़ाई का है जिसमें नेता, नायक या वीर नहीं हो सकते बल्कि चिकित्सा क्षेत्र के अग्रणी, चिकित्सक या सामाजिक कार्यकर्ता हो सकते हैं।
Automatic update in 00:
Answers
20 mins confidence:
भूले-बिसरे वीर
Explanation: भूले-बिसरे वीर
कैमिल बुल्के के शब्दकोश में "अकीर्तित" दिया हुआ है, पर यह यहां नहीं जंचेगा।
Balasubramaniam L. India Local time: 06:17 Native speaker of: Hindi PRO pts in category: 23