Login or register (free and only takes a few minutes) to participate in this question.
You will also have access to many other tools and opportunities designed for those who have language-related jobs (or are passionate about them). Participation is free and the site has a strict confidentiality policy.
English to Hindi translations [PRO] Marketing - Marketing / Market Research
English term or phrase:First name/Middle name/Last name
While translating clinical trials and certain questionnaires, I encounter these terms wherein a subject or a person is required to give his/her First name/Middle name/Last name. What, in your opinion, should be the proper translation?
"Last name" के "कुलनाम" अनुवाद से मैं विनम्रतापूर्वक असहमति जताना चाहूँगा। समय बदल रहा है और आज मानव की जनतांत्रिक चेतना जहाँ पहुँच चुकी है वहाँ कुलनाम पर ज़ोर देना समाज व उसकी सांस्कृतिक हलचलों के प्रति हमारी अनभिज्ञता व असंपृक्तता को ही प्रकट करेगा। अनुवादक को ऐसा नहीं होना चाहिए। देखिए "सुश्री" शब्द कितनी तेजी से प्रचलित हो रहा है, उसी तरह कुलनाम जानने का आग्रह कम हो रहा है, नई समझदारी के हिसाब से नए शब्द प्रचलित हो रहे हैं, इसका स्वागत किया जाना चाहिए।
पहले तो हम नाम और पदवी लिखा करते थे। पर सरकारी फ़ॉर्म में बारीकी से विचार किया जाता है क्यों कि बहुत जगह पर हम नाम, पदबी, मध्य नाम, कुलनाम आदिओं से उलझ जाते हैं। कोई सामाजिक संस्कारवश या दूसरे कारणवश शुक्ल अरुण कुमार भी लिख सकते हैं या फ़ाइलिंग के लिए भी ऐसा हो सकता है। उस समय सही नाम का पता करना मुशकिल होता है। इस लिए नाम और अंत नाम का प्रभेद आया है।
South Indain names को देखिए वहां नामए पिता का नाम,कुलनाम और गांव का नाम भी व्यक्ति के नाम में जोड़ा जाता है तो क्या आप केवल कुलनाम तक ही उसे सीमित कर देंगे। कई लोग पने कुल नाम को छोड़कर उपनाम रख लेते हैं और उसे नाम के अंतिम भाग के रूप में प्रयोग करते हैं, उनके लिए आप क्या सुझाव देंगे।
आधुनिक समाज में कुलनाम शब्द का प्रयोग करने के बजाय अंतिम नाम ही सही जान पड़ता है। सामाजिक कारणों से ही कुलनाम के स्थान पर अंतिम नाम के प्रयोग को लाया गया। First name Last name का तात्पर्य आमतौर पर वर्तमान नाम अंतिम नाम के रूप में नहीं, बल्कि नाम के पहले हिस्से अंतिम हिस्से के रूप में ही लिया जाता है। मुझे लगता है कि इसे लोग समझते हैं और प्राय: इसमें कोई विभ्रम नज़र नहीं आता क्योंकि पिछला नाम न तो पूछा जाता है और न ही उसका कोई औचित्य है
मैं पहले ही स्पष्ट कर चुका हूु कि इस प्रकार के संदर्भ में नाम को भागों में बांअ कर लिखा जाता है और लगभग प्रत्येक प्रारूप में यह स्वीकार किया जाता रहा है। इस ढंग से लिखे गए नाम को पढ़ने वाला भी तुरंत समझ जाता है। पहले कोई और नाम रहा होगा या बाद में बदल दिया गया इसके लिए इस प्रकार के दस्तावेजों में अलग कॉलम होता है। Last के लिए आप क्या सुझाव देना चाहेंगे।
मेरे विचार से तमाम प्रपत्रों में इसी रूप में लिखे जाने से यह प्रचलन में आ गया है। अंतिम नाम के खाने में लोग अपने नाम का अंतिम हिस्सा ही लिखते हैं जो प्राय: "सरनेम" होता है।
अन्तिम नाम लिखने से यह भ्रांति हो सकती है कि विगत में कुछ अन्य नाम था और कालांतर में नाम बदला गया है और वर्तमान या अन्तिम नाम यह है। इसके अतिरिक्त, एक उदाहरण देखिए
अरुण कुमार शुक्ल
क्या इसमें शुक्ल के लिए अंतिम नाम लिखना उपयुक्त रहेगा?
हाँ सोच तो मैं भी ये रहा था कि आप यह प्रश्न क्यों पूछ रहे हैं....इसीलिए मैंने अपना पूरा आत्मविश्वास प्रकट नहीं किया :)
शंका और अनावृत हो तो कदाचित मंतव्य समझ में आए
Explanation: किसी भी दस्तावेज आदि को भरने के लिए नाम को तीन भागों में बांटा जाता है, प्रथम और मध्य नाम प्राय वह भाग होता है जिससे किसी व्यकित् को पुकारा जाता है, अंतिम नाम प्राय सरनेम या गौत्र होता है।
-------------------------------------------------- Note added at 16 mins (2011-08-08 15:13:44 GMT) --------------------------------------------------
आपके प्रयन का केन्द्रीत विषय क्या ? यदि विस्तार से बताएं तो कुछ सहायता कर सकें।
Sanjeev Poonia India Local time: 06:18 Works in field Native speaker of: Hindi, Panjabi
Notes to answerer
Asker: संजीव जी, संदर्भ का उल्लेख मैंने पहले ही कर दिया है।