अल्सरेटिव और प्लेसीबो 18:00 Oct 27
अल्सरेटिव और प्लेसीबो का अर्थ कितने हिंदी भाषी लोग जानते हैं, यह तो शोध का विषय है। हम चाहें तो अंग्रेजी के अल्सर (मूल शब्द) को तो हिंदी में चला सकते हैं, परंतु उससे बननेवाले विभिन्न शब्द रूपों को नहीं। अल्सरेटिव की जगह अल्सरयुक्त जैसे किसी शब्द का प्रयोग किया जाना चाहिए। अल्सरेट, अल्सेरेटेड, अल्सरेशन, अल्सेरोजेनिक, अल्स्रस आदि शब्द रूपों का हिंदी में ज्यों-का-त्यों प्रयोग करना हिंदी भाषा की प्रकृति के अनुकूल नहीं है। |