एरिज़ोना के पीमा इंडियन्स का मानना है कि सभी मनुष्यों और पशुओं के जनक तितली थे, जिन्हें चेरविट मेक (पृथ्वी के निर्माता) कहा जाता था। वे बादलों से उड़ते हुए नीली चट्टानों […] तक आए और अपने पसीने से मनुष्यों का निर्माण किया। जैसे-जैसे लोगों की संख्या बढ़ती गई, वे स्वार्थी और झगड़ालू होते गए, चेरविट मेक अपनी निर्मिती से निराश हो गए और उन्होंने उन सभी को डुबोकर नष्ट करने का निश्चय किया।
हौक नाम का एक राक्षस था, जो पहाड़ों में रहता था। वह लोगों की बेटियों को चुरा लेता था और उनके बेटों को मार डालता था। […] वह चुपचाप उसका पीछा करते हुए अंधविश्वास के पर्वतों तक पहुँचा। उसने उसकी बेटी हौक को जो पदार्थ परोसने वाली थी उस कैक्टस से बनी शराब में नशीला पदार्थ मिला दिया। जब हौक वह शराब पीकर बेहोश हो गया, तब सुहा अपने अज्ञात स्थान से बाहर निकला और उस बेहोश राक्षस के सिर पर प्रहार करके उसका भेजा निकाल दिया।[…]
पीमा लोगों को इस भविष्यवाणी पर इतना दृढ़ विश्वास है कि वे अंधविश्वास के पर्वतों को पार नहीं करते। उनका मानना है कि चेरविट मेक वहीं बैठे हैं और मनुष्यों के पापों की पराकाष्ठा होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उस पर्वत-श्रेणी के पीछे एक विशाल जलराशि बाँधकर रोकी गई है। जब मनुष्यों के पाप अपनी सीमा पार कर जाएँगे, तब चेरविट मेक उस जलराशि को धरती पर छोड़ देंगे और सब कुछ एक प्रचंड बाढ़ में डूब जाएगा।