The "qualification round" is now underway in this pair. Viewers are invited to rate one or more of the entries submitted. The most highly rated entries will proceed to the final round. The qualification round will end Nov 17, 2026 02:00 GMT. Submission period: Entries are submitted Qualification round: Peers rate entries to determine finalists Finals: Winners are selected by peers Source text in English The Pima Indians of Arizona say that the father of all men and animals was the butterfly, Cherwit Make (earth-maker), who fluttered down from the clouds to the Blue Cliffs[…] and from his own sweat made men. As the people multiplied, they grew selfish and quarrelsome, so Cherwit Make was disgusted with his handiwork and resolved to drown them all.[…]
There was one Hauk, a devil of the mountains, who stole their daughters and slew their sons. […] He silently followed him into the Superstition Mountains; he drugged the cactus wine that his daughter was to serve to him; then, when he had drunk it, Suha emerged from his place of hiding and beat out the brains of the stupefied fiend. […]
So firmly do the Pimas rely on this prophecy that they will not cross the Superstition Mountains, for there sits Cherwit Make — awaiting the culmination of their wickedness to let loose on the earth a mighty sea that lies dammed behind the range. | There were 12 entries submitted in this pair during the submission phase.Those entries will now be tagged and rated individually by interested parties with relevant experience to determine which entries will advance to the finals round.
You must be logged in to rate and vote in ProZ.com translation contests. For certain forms of participation, membership may be required.
Login now » | एरिज़ोना के पिमा इंडियन लोगों का कहना है कि सभी मनुष्यों और जानवरों का पिता एक तितली था, जिसका नाम चेरविट मेक (पृथ्वी को बनाने वाला) था, जो अपने पंख फड़फड़ाता हुआ बादलों से नीचे ब्लू क्लिफ़्स […] तक आया और उसने अपने ही पसीने से मनुष्यों को बनाया। जैसे-जैसे लोगों की संख्या बढ़ती गई, वे स्वार्थी और झगड़ालू होते गए, इसलिए चेरविट मेक अपनी बनाई हुई रचना से घृणा करने लगा और उसने उन सभी को डुबोकर मार डालने का फैसला किया। […] पहाड़ों में हौक नाम का एक दानव रहता था जो लोगों की बेटियों को अगवा कर लेता था और उनके बेटों को मार डालता था। […] सुहा चुपचाप उसके पीछे-पीछे सुपरस्टिशन पर्वतों में चला गया; उसने कैक्टस से बनी उस शराब में नशीला पदार्थ मिला दिया जो उसकी बेटी हौक को परोसने वाली थी; जब हौक ने वह शराब पी ली, तो सुहा अपने छिपने की जगह से बाहर आया और नशे में बेहोश पड़े उस दानव का सिर फोड़कर उसका दिमाग कुचल दिया। [...] पिमा लोग इस भविष्यवाणी पर इतना पक्का विश्वास करते हैं कि वे सुपरस्टिशन पर्वतों को पार नहीं करते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि वहाँ चेरविट मेक बैठा है — और उनकी दुष्टता के चरम पर पहुँचने का इंतज़ार कर रहा है, ताकि वह धरती पर पानी का एक विशाल समुद्र छोड़ दे, जिसे पर्वतों की श्रृंखला के पीछे बाँधकर रखा गया है।  | Entry #39421 — Variant: Indianindihin
| एरिजोना के पिमा इंडियंस का कहना है कि सभी मनुष्यों और जानवरों के पिता तितली, चेरविट मेक (पृथ्वी निर्माता) थे, जो बादलों से नीली चट्टानों तक नीचे गिरते थे और अपने पसीने से मनुष्य बनाते थे। जैसे-जैसे लोग बढ़ते गए, वे स्वार्थी और झगड़ालू होते गए, इसलिए चेरविट मेक को उनकी करतूत से घृणा हो गई और उन्होंने उन सभी को डुबो देने का संकल्प लिया वहाँ एक हौक, पहाड़ों का एक शैतान था, जिसने उनकी बेटियों को चुरा लिया और उनके बेटों को मार डाला। वह चुपचाप अंधविश्वास पहाड़ों में उसका पीछा कर रहा था। उसने कैक्टस वाइन में नशीली दवा मिला दी जो उसकी बेटी द्वारा उसे परोसी जानी थी; फिर, जब उसने इसे पी लिया था, तो सुहा अपने गुप्त ठिकानों से बाहर निकला तथा हैरान शराबी के दिमाग को पीट दिया । पिमा इस भविष्यवाणी पर इतनी दृढ़ता से भरोसा करते हैं कि वे अंधविश्वासी पहाड़ों को पार नहीं करेंगे, क्योंकि वहाँ चेरविट मेक बैठता है-पृथ्वी पर एक शक्तिशाली समुद्र को छोड़ने के लिए अपनी दुष्टता की पराकाष्ठा की प्रतीक्षा कर रहा है जो सीमा के पीछे बंधा हुआ है। | Entry #39520 — Variant: Not specifiednone
| एरिजोना के पीमा इंडियंस आदिवासियों का मानना है कि सभी मनुष्यों और जीव जन्तुओ के सृष्टिकर्ता तितली की आकृति के थे, इनका नाम चेर्विट मेक (यानी पृथ्वी का निर्माता) था, वह उड़ते हुए बादलों से नीचे आए और नीली चट्टानों पर उतरे थे […] और अपने पसीने से मनुष्यों का निर्माण किया। जैसे-जैसे लोगों की आबादी बढ़ती गई, वे स्वार्थी और झगड़ालू बनते गए, इसलिए चेर्विट मेक को अपने कृति से नफरत हो गई और उन्होंने उन सभी को डुबो देने का फैसला कर लिया।[…] पहाड़ों में हॉक नाम का एक राक्षस रहता था, जो उसकी बेटियों को चुरा लेता था और उसके बेटों को मार डालता था। […] वह चुपचाप उसका पीछा करता हुआ अंधविश्वास पर्वतों तक गया; उसने कैक्टस की शराब में, जिसे उसकी बेटी उसे परोसने वाली थी, नशीला पदार्थ मिला दिया; फिर, जब उसने इसे पी लिया, तब सुहा अपने छिपने की जगह से बाहर निकला और बेहोश हो चुके उस राक्षस का दिमाग निकाल लिया। […] पिमा जनजाति के लोग इस भविष्यवाणी पर इतना पक्का भरोसा करते हैं कि वे अंधविश्वास पर्वतों में जाने से बचते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि वहां चेर्विट मेक का वास है — जो उनके पापों का घड़ा भरने की प्रतीक्षा कर रहा है और तब वह पहाड़ियों के पीछे बांध बनाकर रोकी गई अथाह जल धरती पर छोड़ देगा।  | Entry #39328 — Variant: Indianindihin
| एरिज़ोना के पिमा लोगों का मानना है कि सभी मनुष्यों और जानवरों के जनक चेरविट मेक (पृथ्वी के रचयिता) नाम की तितली थे। वे फड़फड़ाते हुए बादलों से उतरकर ब्लू क्लिफ़्स […] तक पहुँचे और अपने ही पसीने से मनुष्यों को बनाया। जैसे-जैसे लोगों की संख्या बढ़ती गई, वे स्वार्थी और झगड़ालू होते गए। इसलिए, चेरविट मेक अपनी ही रचना से निराश हो गए और उन्होंने उन सभी को जलमग्न करके मार डालने का निश्चय किया। […] हॉक नाम का एक पहाड़ी दानव था, जो लोगों की बेटियों को चुरा लेता और उनके बेटों को मार डालता था। […] सुहा चुपचाप हॉक के पीछे-पीछे सुपरस्टिशन पर्वतमाला में गया। उसने कैक्टस से बनी उस मदिरा में नशीला पदार्थ मिला दिया, जो उसकी बेटी हॉक को परोसने वाली थी। जब हॉक वह मदिरा पी चुका, तो सुहा अपने छिपने की जगह से बाहर निकला और नशे से बेसुध उस दानव का सिर कुचलकर उसका भेजा निकाल दिया। […] पिमा लोगों को इस भविष्यवाणी पर इतना अटूट विश्वास है कि वे सुपरस्टिशन पर्वतमाला को पार नहीं करते, क्योंकि वहाँ चेरविट मेक बैठे हैं और उनकी दुष्टता के चरम पर पहुँचने का इंतज़ार कर रहे हैं, ताकि पर्वतमाला के पीछे बाँधकर रोके गए विशाल जलसागर को धरती पर छोड़ दें।  | Entry #39359 — Variant: Not specifiednone
| एरिजोना के पिमा इंडियन्स का यह कहना है कि सभी इंसानों और जानवरों के पूर्वज एक तीतली थी 'चेरविट मेक' (धरती बनाने वाली) जो बादलों से उड़ते हुए 'ब्लू क्लिफ़्स' (नीली चट्टानों) पर उतरी थी [...] और अपने पसीने से इंसानों को रचती। जैसे-जैसे इंसानों की आबादी बढ़ी, वे स्वार्थी और झगड़ालू हो गए। इससे 'चेरविट मेक' अपनी बनाई इस रचना से बहुत निराश हुई और उन्होंने उन सभी को डुबोकर खत्म करने का फैसला किया। [...] 'हौक' नाम का एक राक्षस पहाड़ों में रहता था, जो लोगों की बेटियों को उठा ले जाता था और उनके बेटों को मार डालता था। [...] वह चुपकेसे उसके पीछे 'सुपरस्टिशन माउंटेंस' (अंधविश्वास के पहाड़ों) तक गया। उसने उस कैक्टस-वाइन (नागफनी की शराब) में नशीली चीज़ मिला दी, जिसे उसकी बेटी उस राक्षस को परोसने वाली थी। जब राक्षस ने वह शराब पी ली, तो 'सुहा' अपनी छिपने की जगह से बाहर निकला और उस स्तब्ध राक्षस का सिर फोड़ दिया। [...] पिमा लोग इस भविष्यवाणी पर इतना पक्का भरोसा करते हैं कि वे 'सुपरस्टिशन माउंटेंस' को पार नहीं करते। उनका मानना है कि वहाँ 'चेरविट मेक' बैठे हैं — वे इंसानों की बुराई के चरम पर पहुँचने का इंतज़ार कर रहे हैं, ताकि वे उस विशाल समुद्र को धरती पर छोड़ सकें, जो इन पहाड़ों के पीछे एक बांध की तरह रुका हुआ है।  | Entry #39646 — Variant: Not specifiednone
| पैराग्राफ 1: एरिज़ोना के पीमा आदिवासियों (Pima Indians) का कहना है कि सभी मनुष्यों और जानवरों के पिता एक तितली, चेरविट मेक (धरती बनाने वाले) थे, जो बादलों से फड़फड़ाते हुए नीचे नीली चट्टानों (Blue Cliffs) पर आए [...] और उन्होंने अपने पसीने से मनुष्यों की रचना की। जैसे-जैसे लोगों की संख्या बढ़ी, वे स्वार्थी और झगड़ालू हो गए, जिससे चेरविट मेक अपनी इस कलाकृति से निराश हो गए और उन्होंने उन सभी को डुबो देने का संकल्प लिया। [...] पैराग्राफ 2: वहाँ एक हॉक (Hauk) नाम का पहाड़ों का दानव था, जो उनकी बेटियों को चुरा लेता था और उनके बेटों की हत्या कर देता था। [...] उसने चुपचाप सुपरस्टिशन पहाड़ियों (Superstition Mountains) में उसका पीछा किया; उसने उस कैक्टस की शराब में नशीली दवा मिला दी जिसे उसकी बेटी उसे परोसने वाली थी; फिर, जब उसने उसे पी लिया, तो सुहा (Suha) अपने छिपने के स्थान से बाहर निकला और उस अचेत दानव का सिर कुचल दिया। [...] पैराग्राफ 3: पीमा लोग इस भविष्यवाणी पर इतना दृढ़ विश्वास करते हैं कि वे सुपरस्टिशन पहाड़ियों को पार नहीं करते हैं, क्योंकि वहाँ चेरविट मेक बैठे हैं — जो उनकी दुष्टता के चरम पर पहुँचने की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि वे पृथ्वी पर एक विशाल समुद्र को छोड़ सकें, जो वर्तमान में इस पर्वत श्रृंखला के पीछे बांध की तरह रुका हुआ है।  | Entry #39500 — Variant: Indianindihin
| पीमा इंडियन, जो एरिज़ोना के निवासी हैं, कहते हैं कि सब मनुष्यों और पशुओं का पिता एक तितली थी, चेरविट माके (पृथ्वी-निर्माता), जो बादलों से उड़ती हुई नीली चट्टानों (ब्लू क्लिफ्स) पर उतरी[…] और अपने ही पसीने से मनुष्यों को बनाया। जब लोगों की संख्या बढ़ी तो वे स्वार्थी और झगड़ालू हो गए, इसलिए चेरविट माके अपनी ही रचना से घृणा करने लगा और उसने उन सबको डुबो देने का निश्चय किया।[…] हौक नाम का एक पहाड़ी दानव था, जो उनकी बेटियों को चुरा ले जाता और उनके बेटों को मार डालता था। […] सुहा चुपचाप उसके पीछे-पीछे सुपरस्टिशन पर्वतों में गया; उसने अपनी उस बेटी के हाथों परोसी जाने वाली कैक्टस की शराब में नशा मिला दिया; फिर जब हौक ने उसे पी लिया, तो सुहा अपने छिपने की जगह से बाहर निकला और नशे में बेसुध उस राक्षस का सिर कुचल डाला। […] पीमा लोग इस भविष्यवाणी पर इतना दृढ़ विश्वास करते हैं कि वे सुपरस्टिशन पर्वतों को पार नहीं करते, क्योंकि वहाँ चेरविट माके बैठा है, जो उनकी दुष्टता के चरम पर पहुँचने की प्रतीक्षा कर रहा है, ताकि उस पर्वत-श्रेणी के पीछे बँधे हुए विशाल सागर को पृथ्वी पर छोड़ दे।पीमा इंडियन, जो एरिज़ोना के निवासी हैं, कहते हैं कि सब मनुष्यों और पशुओं का पिता एक तितली थी, चेरविट माके (पृथ्वी-निर्माता), जो बादलों से उड़ती हुई नीली चट्टानों (ब्लू क्लिफ्स) पर उतरी[…] और अपने ही पसीने से मनुष्यों को बनाया। जब लोगों की संख्या बढ़ी तो वे स्वार्थी और झगड़ालू हो गए, इसलिए चेरविट माके अपनी ही रचना से घृणा करने लगा और उसने उन सबको डुबो देने का निश्चय किया।[…] हौक नाम का एक पहाड़ी दानव था, जो उनकी बेटियों को चुरा ले जाता और उनके बेटों को मार डालता था। […] सुहा चुपचाप उसके पीछे-पीछे सुपरस्टिशन पर्वतों में गया; उसने अपनी उस बेटी के हाथों परोसी जाने वाली कैक्टस की शराब में नशा मिला दिया; फिर जब हौक ने उसे पी लिया, तो सुहा अपने छिपने की जगह से बाहर निकला और नशे में बेसुध उस राक्षस का सिर कुचल डाला। […] पीमा लोग इस भविष्यवाणी पर इतना दृढ़ विश्वास करते हैं कि वे सुपरस्टिशन पर्वतों को पार नहीं करते, क्योंकि वहाँ चेरविट माके बैठा है, जो उनकी दुष्टता केचरम पर पहुँचने की प्रतीक्षा कर रहा है, ताकि उस पर्वत-श्रेणी के पीछे बँधे हुए विशाल सागर को पृथ्वी पर छोड़ दे।  | Entry #39098 — Variant: Not specifiednone
- 1 user entered 1 "dislike" tag
सुपरस्टिशन | Mistranslations | No comments | |
| एरिज़ोना के पीमा इंडियन्स का कहना है कि सभी इंसानों और जानवरों के पिता तितली थे, जिनका नाम 'चेरविट मेक ' (पृथ्वी-निर्माता) था, जो बादलों से उड़ते हुए 'ब्लू क्लिफ्स' (नीली चट्टानों) पर उतरे [...] और अपने पसीने से इंसानों को रचा। जैसे-जैसे इंसानों की आबादी बढ़ी, वे स्वार्थी और झगड़ालू हो गए, अतः चेरविट मेक अपनी इस कृति से बहुत निराश हो गए और उन्होंने उन सभी को डुबाने का संकल्प किया। [...] वहाँ एक 'हॉक' था, जो पहाड़ों का एक शैतान था, जो उनकी बेटियों को उठा ले जाता था और बेटों को मार डालता था। [...]वह चुपके-चुपके उसका पीछा करते हुए 'सुपरस्टिशन माउंटेंस' (अंधविश्वास के पहाड़) तक पहुँच गया। उसने उस कैक्टस की मदिरा में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसे उसकी बेटी उस शैतान को परोसने वाली थी; फिर जब शैतान वह पी चुका था, तो सुहा अपनी छिपने की जगह से बाहर निकला और उस बेसुध शैतान का सिर फोड़ दिया [...] पीमा इस भविष्यवाणी पर इतना पक्का यकीन करते हैं कि वे 'सुपरस्टिशन माउंटेंस' को पार नहीं करते। उनका मानना है कि वहाँ चेरविट मेक बैठे हैं, जो इंसानों की बुराई के चरम पर पहुँचने का इंतज़ार कर रहे हैं। जैसे ही बुराई अपनी हद पार करेगी, वे पर्वत श्रृंखला के पीछे बाँध की तरह रोके गए विशाल समुद्र को धरती पर छोड़ देंगे।  | Entry #39410 — Variant: Not specifiednone
| एरिजोना के पिमा (Pima) इंडियन्स का कहना है कि सभी मनुष्यों और पशुओं के पिता चेर्वित मेके (धरती-निर्माता), जो एक तितली थे, जो बादलों से उतरकर नीली चट्टानों [...] पर आए और अपने ही पसीने से मनुष्य को रचा। जैसे-जैसे लोगों की संख्या बढ़ी, वे स्वार्थी और झगड़ालू हो गए, इसलिए चेर्वित मेके अपनी इस रचना से क्षुब्ध हुए और उन सभी को डुबोकर मारने का संकल्प लिया। [...] पहाड़ों का एक राक्षस हॉक था, जो उनकी बेटियों का अपहरण करता था और उनके बेटों को मार डालता था। [...] वह चुपचाप उसका पीछा करते हुए सुपरस्टीशन पहाड़ों में गया; उसने कैक्टस से बनी उस शराब में नशीली चीज़ मिला दी, जिसे उसकी बेटी उस राक्षस को परोसने वाली थी; फिर, जब उस राक्षस ने वह शराब पी ली, तो सुहा अपनी छिपने की जगह से बाहर आया और बेसुध पड़े उस राक्षस का सिर कुचल दिया। [...] पिमा लोग इस भविष्यवाणी पर इतना दृढ़ता से विश्वास करते हैं कि वे सुपरस्टीशन पहाड़ों को पार नहीं करते हैं, क्योंकि वहाँ चेर्वित मेके बैठे हैं — इस पर्वत शृंखला के पीछे रोके गए एक विशाल समुद्र को धरती पर छोड़ने के लिए उनकी दुष्टता के चरम पर पहुँचने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।  | Entry #39314 — Variant: Indianindihin
| एरिज़ोना के पीमा इंडियन्स का मानना है कि सभी मनुष्यों और पशुओं के जनक तितली थे, जिन्हें चेरविट मेक (पृथ्वी के निर्माता) कहा जाता था। वे बादलों से उड़ते हुए नीली चट्टानों […] तक आए और अपने पसीने से मनुष्यों का निर्माण किया। जैसे-जैसे लोगों की संख्या बढ़ती गई, वे स्वार्थी और झगड़ालू होते गए, चेरविट मेक अपनी निर्मिती से निराश हो गए और उन्होंने उन सभी को डुबोकर नष्ट करने का निश्चय किया। हौक नाम का एक राक्षस था, जो पहाड़ों में रहता था। वह लोगों की बेटियों को चुरा लेता था और उनके बेटों को मार डालता था। […] वह चुपचाप उसका पीछा करते हुए अंधविश्वास के पर्वतों तक पहुँचा। उसने उसकी बेटी हौक को जो पदार्थ परोसने वाली थी उस कैक्टस से बनी शराब में नशीला पदार्थ मिला दिया। जब हौक वह शराब पीकर बेहोश हो गया, तब सुहा अपने अज्ञात स्थान से बाहर निकला और उस बेहोश राक्षस के सिर पर प्रहार करके उसका भेजा निकाल दिया।[…] पीमा लोगों को इस भविष्यवाणी पर इतना दृढ़ विश्वास है कि वे अंधविश्वास के पर्वतों को पार नहीं करते। उनका मानना है कि चेरविट मेक वहीं बैठे हैं और मनुष्यों के पापों की पराकाष्ठा होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उस पर्वत-श्रेणी के पीछे एक विशाल जलराशि बाँधकर रोकी गई है। जब मनुष्यों के पाप अपनी सीमा पार कर जाएँगे, तब चेरविट मेक उस जलराशि को धरती पर छोड़ देंगे और सब कुछ एक प्रचंड बाढ़ में डूब जाएगा।  | Entry #39313 — Variant: Shuddhashudhin
| एरिज़ोना के पिमा आदिवासियों के अनुसार, सभी मनुष्यों और जानवरों के जनक तितली थे, जिन्हें चेरविट मेक (पृथ्वी का निर्माता) कहा जाता था। वे बादलों से उड़ते हुए ब्लू क्लिफ्स […] पर उतरे और अपने पसीने से मनुष्यों की रचना की। जैसे-जैसे लोगों की संख्या बढ़ी, वे स्वार्थी और झगड़ालू होते गए। लोगों के इस व्यवहार से चेरविट मेक अपनी रचना से निराश हो गए और उन्होंने सभी लोगों को डुबोकर मारने का फैसला कर लिया। […] हॉक नाम का एक पर्वतीय दानव था, जो लोगों की बेटियों को चुरा लेता था और उनके बेटों की हत्या कर देता था। […] सुहा चुपचाप उसका पीछा करते हुए सुपरस्टिशन पर्वतों तक पहुँचा। उसने कैक्टस से बनी शराब में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसे उसकी बेटी हॉक को परोसने वाली थी। जब हॉक शराब पी चुका, तो सुहा अपने छिपने के स्थान से बाहर निकला और उस बेसुध दानव का सिर पीटकर उसका भेजा निकाल दिया। […] पिमा लोग इस भविष्यवाणी पर इतना अटूट विश्वास करते हैं कि वे सुपरस्टिशन पर्वतों को पार नहीं करते, क्योंकि उनका मानना है कि चेरविट मेक वहीं बैठे हैं और लोगों की बुराइयों के चरम पर पहुँचने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके बाद वे पर्वत-शृंखला के पीछे बाँधकर रोके गए विशाल समुद्र को धरती पर छोड़ देंगे।  | Entry #39311 — Variant: Indianindihin
| एरिजोना के पीमा इंडियन कहते हैं कि इंसानों और जानवरों के जनक एक तितली है, चेरवीट मेक (पृथ्वी-निर्माता), जो फड़फड़ाता हुआ बादलों से नीचे ब्लू क्लिफ पर उतरा […] और अपने पसीने से पुरुषों की सृष्टि की। जैसे जैसे इंसानों की आबादी बड़ी, वे स्वार्थी और झगड़ालू स्वभाव के बनने लगे, इसलिए चेरवीट मेक अपने सृष्टि से काफी विरक्त थे और उन्होंने सबको डुबो ने का निश्चय किया।[…] वही एक हाउक था, पहाड़ों में रहने वाला एक शैतान, जो कि उनके बेटियों का अपहरण करता और पुत्रों को मार डालता। […] उसने सुपरस्टिशन पहाड़ों तक उसका आहिस्ते से अनुसरण किया; उसने कैक्टस के उस शराब में कुछ मिला दिया था जिसे उसकी बेटी शैतान को परोसने वाली थी; फिर, जब शैतान ने उसे पी लिया, तब सुहा अपने छिपने की जगह से निकला और अवाक शैतान को भौचक्का कर दिया। […] इसलिए पीमा लोग बहुत ही दृढ़ विश्वास के साथ इस भविष्यवाणी के बारे में कहते हैं की वह सुपरस्टिशस पहाड़ों को पार नहीं करेंगे, क्योंकि वहां चेरवीट मेक विराजमान है — जो कि उनके पाप के घड़े के भरने की प्रतीक्षा कर रहा है,ऐसा होते ही वह धरती पर एक प्रलयंकारी समुद्र छोड़ देगा जो इन पहाड़ियों के पीछे कैद है।  | Entry #39299 — Variant: Not specifiednone
| | | | | X Sign in to your ProZ.com account... | | | | | | ProZ.com translation contestsProZ.com translation contests offer a fun way to take a break from your normal routine while testing and honing your skills with fellow translators.
ProZ.com Translation Contests. Patent pending. |